अल्लू अर्जुन की जब फैन संग हुई थी बेहद भावुक कर देने वाली मुलाकात, देखें वीडियो

25 Jul 2024 16:46:00
Allu Arjun
 (Image Source : Agency)
 
मुंबई :
अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस और कमाल के डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक वीडियो जिसने दिलों को जीत लिया है, उसमें सभी के पसंदीदा एक्टर के दिल को छू लेने वाले पक्ष को साफ देखा जा सकता है।
 
वीडियो में एक फैन अपने आइडल से मिलते हुए खुशी के आंसू रोक नहीं पा रहा है। अल्लू अर्जुन जो अपनी सिंपलीसिटी के लिए जाने जाते हैं, उन्हें वीडियो में उस फैन को गले लगाते हुए, और उससे प्यार भरी बातें कर शांत करते हुए देखा जा सकता है। ये दिल को छू लेने वाली बातचीत अल्लू अर्जुन के कोमल स्वभाव और अपने फैंस के साथ उनके गहरे कनेक्शन को दिखाता है।
 
यहां देखें वीडियो:
 
 
अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है, ऐसे में इस तरह का पल बताते हैं कि इंडियन सिनेमा में उन्हें इतना प्यार क्यों किया जाता है। स्टारडम, विनम्रता और सहानुभूति का उनका मिश्रण उन्हें ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन, दोनों जगह एक सच्चा आइकन बनाता है।
 
पहले पार्ट 'पुष्पा: द राइज़' ने बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। जिसके बाद फैंस इसके सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, जो 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Powered By Sangraha 9.0