महायुति के खिलाफ प्रगतिशील सामाजिक संगठनों की मोर्चाबंदी

24 Jul 2024 18:42:43

Progressive social organizations front against Mahayuti
 (Image Source : Internet)
 
नागपुर।
राज्य की महायुति सरकार असंवैधानिक है और केंद्र सरकार की तरह संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन कर रही है। उन्हें दोबारा सता में आने से रोकने के लिए अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति और विभित्र प्रगतिशील सामाजिक संगठन एक साथ आए हैं और विधानसभा चुनाव से पहले जन जागरूकता निर्माण करने के लिए संविधान बचाओ, महाराष्ट्र बचाव अभियान चलाएंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संयोजक प्रो. श्याम मानव ने दी। वे पत्रकार परिषद में बोल रहे थे।
 
इस अवसर पर प्रो. शरद पाटिल, पत्रकार विकास झाड़े, हरीश देशमुख, प्रशांत सपाटे, सुनील वंजारी, छाया सावरकर, राजेश वानखेड़े, नीलेश पाटिल उपस्थित थे।
 
श्याम मानव ने कहा कि दल बदल विरोधी कानून के अनुसार मौजूदा सरकार सत्ता में नहीं रह सकती, लेकिन इस मामले में कोर्ट को मैनेज कर लिया गया है। वकील प्रशांत भूषण पहले ही इसे जनता के सामने पेश कर चुके हैं। इसके अलावा कई मामलों में इस सरकार की हरकत असंवैधानिक नजर आती हैं। महाराष्ट्र में कई फर्जी बाबा, तथाकथित महाराज लोगों को धोखा दे रहे हैं, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें अलग अलग शहरों में ले जाया जा रहा है। सत्ताधारियों के खिलाफ बोलने वालों पर ईडी की कार्रवाई होती है। सभी के लिए समान न्याय के संवैधानिक सिद्धांत का पालन नहीं किया जाता है।
 
सरकार के आशीर्वाद से महाराष्ट्र और देश में कई असंवैधानिक चीजें हो रही हैं। हमें ऐसी सरकार की जरूरत है, जो संवैधानिक मूल्यों को बरकरार रखे और सभी जातियों के लोगों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब भाजपा सरकार नहीं चाहिए। इसके लिए सभी को एक साथ आकर अधिक से अधिक लोगों को जागृत करने की आवश्यकता है। इसके लिए विधानसभा चुनाव से पहले जन जागरण किया जाएगा। मानव ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को शाम ६ बजे बोले पेट्रोल पंप के पास स्थित सर्वोदय आश्रम में बैठक होगी।
 
Powered By Sangraha 9.0