१६ जुलाई से झूलेलाल चालिहा महोत्सव

15 Jul 2024 17:33:19

Jhulelal Chaliha Festival from 16th July
(Image Source : Internet)
 
नागपुर।
सिंधी समाज के इष्ट देवता वरुण अवतार झूलेलाल का चालीस दिन का झूलेलाल चालिहा महोत्सव कल मगलवार १६ जुलाई से २४ अगस्त तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। गांधी सागर झूलेलाल मंदिर परिसर में सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में महंत ठाकुर मोहनदास के सानिध्य में चालीस दिन के महोत्सव के दौरान देश भर से संतों, दरवेशों का आगमन होगा।
 
इस महोत्सव में संत महापुरुष आकर झूलेलाल की जीवनी पर सुबह ७:३० से ८:३० और रात्रि ८ ९:३० बजे सत्संग प्रवचनों के माध्यम से गुणगान करेंगे। संस्था द्वारा चालीस दिन सुबह और रात्रि लंगर साहिब का आयोजन किया गया है।
 
इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष रमेश जेसवानी, दीपक देवसिंघानी, कोमल धनराजानी, मेघराज मैनानी, हरिराम नागपाल, एन. कुमार हरचंदानी, मनोहर खुशालानी, मनोज मोरयानी, विजय रामानी, पपी आडवाणी, सतीश मिरानी, राजूभाई माखीजा, सुनील जगियासी, संजय पनराजानी, सोनू मंघानी, राम खुशालानी, रवि हरद्वानी, योगेश उत्तमचंदानी, नानक आहू‌जा, प्रदीप जेसवानी, जवाहर चुग, कमलेश घनवानी आदि अथक प्रयास कर रहे हैं।
 
Powered By Sangraha 9.0