जालंधर पश्चिम उपचुनाव : 15 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.71 लाख मतदाता !

    10-Jul-2024
Total Views |

jalandhar west by election
 (Image Source: Internet/Representative)
 
चंडीगढ़ :
जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 23.04% मतदान हुआ। 1.71 लाख मतदाता 15 उम्मीदवारों का भविष्य तय करने वाले है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। परिणाम 13 जुलाई को घोषित होंगे। पिछली बार 67.31% मतदान हुआ था। जिला प्रशासन ने 181 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें 51 अतिसंवेदनशील हैं। सुरक्षा के लिए 1,055 कर्मी तैनात हैं।
 
यह उपचुनाव इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि शीतल अंगुराल के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। अंगुराल अब भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस एक बार और जीत की उम्मीद कर रही है, जबकि आप के लिए यह चुनाव मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए बड़ी परीक्षा है। पिछले पांच चुनावों में कांग्रेस ने 2 बार, भाजपा ने 2 बार, और आप ने 1 बार सीट जीती है.