जुलाई महीने के निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन जारी

10 Jul 2024 15:19:22
 
Free ration distribution
 
नागपुर।
सरकार ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक नागपुर शहर आपूर्ति विभाग के अधिकार क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत सभी पात्र पारिवारिक राशन कार्ड धारकों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित करने का निर्णय लिया है।
 
जुलाई 2024 के लिए राशन आवंटन की मात्रा यूनिट के अनुसार होगी। प्राथमिकता समूह- प्रति व्यक्ति 1 किलो गेहूं एवं 4 किलो चावल निःशुल्क वितरित किया जाएगा। अंत्योदय समूह- प्रति राशन कार्ड 10 किलो गेहूं और 25 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही अंत्योदय समूह के लिए 20 रुपए प्रति राशन कार्ड की दर से एक किलो चीनी का वितरण किया जाएगा, यह जानकारी खाद्यान्न वितरण अधिकारी ने दी है।
Powered By Sangraha 9.0