"क्लकी 2898 AD" की सफलता पर दीपिका पादुकोण ने पहली बार किया रिएक्ट! शेयर किया वीडियो

10 Jul 2024 15:23:41
Kalki 2898 AD
 (Image Source : Internet)
 
मुंबई :
ब्लॉकबस्टर फिल्म "कल्कि 2898 AD" (Kalki 2898 AD) ने हाल ही में रिलीज होने के साथ ही दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दीपिका पादुकोण इस फ्यूचरिस्टिक एपिक फिल्म में लीड रोल में हैं, जिसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है।
 
जब से कल्कि 2898 AD थिएटर्स में रिलीज हुई है, तब से दर्शक दीपिका को फिल्म की जान कह रहे हैं। फैंस और क्रिटिक्स दीपिका की फिल्म में दमदार प्रेजेंस और जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में दर्शकों से मिल रहे प्यार पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है, उनके साथ शेयर किए गए वीडियो में उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं।
 
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने फिल्म को मिल रिस्पॉन्स पर अपना रिएक्शन शेयर की है। क्लिप में उन्होंने कहा है, "मुझे नहीं पता कि मुझे क्या महसूस करना चाहिए। मैं मिल रहे रिस्पॉन्स से थोड़ी चकित हूं।"
 
वीडियो में रणवीर भी नज़र आए। नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड इस फ़िल्म को देखने के बाद वे पूरी तरह से निशब्द हैं। रणवीर ने वीडियो में कहा, "इस तरह की फ़िल्म देखना वाकई हैरान करने वाला है, जिसमें उनका किरदार प्रेगनेंट है और वह प्रेगनेंट हैं और ऐसा लगता है (हैरानी में अपना सिर पकड़ते हुए) कि क्या हो रहा है?"
 
फिल्म की रिलीज के बाद से फैंस क्या महसूस कर रहे हैं, यह कहने को जरूरत नहीं है। उनके रिस्पॉन्स से यह साफ है कि दीपिका पादुकोण सिर्फ "कल्कि 2898 AD" का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे इसका सार हैं। "कल्कि 2898 AD" दर्शकों को आकर्षित कर रही है, दीपिका की भूमिका बिना किसी शक इस ब्लॉकबस्टर हिट की जान के रूप में याद की जाएगी।
 
Powered By Sangraha 9.0