फर्जी दस्तावेजों के जरिए हुई प्लॉट की बिक्री

    21-Jun-2024
Total Views |
 
- दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज

sale of plot through fake documents
 (Image Source : Internet/ Representative)
नागपुर।
एक दंपत्ति ने दूसरे के प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन दोनों को 15.50 लाख रुपए में बेच दिया। यह घटना गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में सामने आई। इस मामले में पुलिस ने चन्द्रशेखर नंदलाल ढकलिया (53) नीता को ऑपरेटिव सोसायटी गिट्टीखदान निवासी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी पति-पत्नी की पहचान श्यामनगर निवासी चंद्रकांत विश्वास (65) और उसकी पत्नी सविता विश्वास (57) के रूप में हुई है।
 
आरोपी विश्वास दंपत्ति गिट्टीखदान की नीता सहकारी समिति में पदाधिकारी हैं। पीड़ित चन्द्रशेखर भी नीता सोसायटी में ही रहता है। उनके बगल में 750 वर्गफीट का प्लॉट है जो पहले ही किसी और को बेच दिया गया है। इसके बाद भी विश्वास दंपत्ति ने प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे 5 लाख रुपए में चन्द्रशेखर को बेच दिया। इसी तरह उसने सोसायटी में रहने वाले सिकंदर सिंह को भी धोखा दिया। उन्हें 1350 वर्ग फीट का प्लॉट बेचकर 10.50 लाख रुपए मिले। दोनों पीड़ितों को आरोपियों ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी और दस्तावेज दिए थे। जैसे ही इसकी जानकारी असली मालिक को हुई तो उसने चंद्रशेखर से संपर्क किया और इस घटना का खुलासा हुआ। चन्द्रशेखर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।