बंद मकान से उड़ाए 3.25 लाख

11 Jun 2024 15:14:33

3.25 lakh stolen from a closed house
(Image Source : Internet/Representative) 
 
नागपुर :
वाड़ी में एक मकान से चोरों ने सवा तीन लाख रुपए के गहने उड़ा लिए। वसंत विहार कॉलोनी, खड़गांव मार्ग निवासी अमोल कांबले परिवार सहित जरीपटका के कुशीनगर गए थे। अज्ञात आरोपी ने ताला तोड़कर 15 हजार नगदी तथा सवा तीन लाख के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वाड़ी पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
Powered By Sangraha 9.0