श्री अमरनाथ यात्रा निमंत्रण कार्ड का विमोचन

    25-Apr-2024
Total Views |

Shri Amarnath Yatra invitation card released(Image Source : Internet) 
 
नागपुर।
माता खीर भवानी सेवा ट्रस्ट द्वारा 29 जून से 19 अगस्त रक्षा बंधन (छड़ी मुबारक) तक अमरनाथ यात्रियों की सेवा में लगाए जाने वाले विशाल भंडारे के निमंत्रण कार्ड का विमोचन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं ट्रस्ट के महाराष्ट्र प्रभारी योगेश त्रिवेदी के हाथों हुआ। निमंत्रण कार्ड ट्रस्ट के देश भर में फैले सदस्य एवं सेवादारों को वितरित करने हेतु बनाए गए हैं।
 
ट्रस्ट द्वारा यात्रियों को सुबह 5.30 बजे से 10 बजे तक चाय, कॉफी, बिस्कुट, नाश्ता बांटा जाएगा। 10 बजे से रात 11 बजे तक भंडारा (महाप्रसाद) बांटा जाएगा। रात के विश्राम एवं कंबल सेवा भी प्रदान की जाएगी।