लोकतंत्र को समाप्त कर रही है भाजपा: नेता प्रतिपक्ष

01 Apr 2024 17:32:52

vijay wadettiwar
 
नागपुर।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने केंद्र सरकार पर बड़ा पुतिन के तर्ज पर विरोधियों को समाप्त करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा, लोकतंत्र समाप्त करने का काम भाजपा कर रही है। देश में भले चुनाव हो रहे हैं, लेकिन विरोधियों को खत्म करने का काम सत्ता में बैठी सरकार कर रही है। रशिया में जो पुतिन कर रहे हैं। विरोधी को नहीं रखना और केवल दिखने के लिए लोकतंत्र रखना। वहीं काम यहां हो रहा है।
 
वडेट्टीवार ने कहा, विरोधियों को समाप्त करना, उनके खाते फ्रिज कर देना भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा बन गई है। जनता यह सब देख रही है। आने वाले समय में जनता इन्हे उखाड़कर फेंकेगी। इन्हे लगता है जब तक ये लोग रहेंगे सत्ता का मुकुट इन्हे के पास ही रहेगा। ऐसी सोच के साथ ये लोग काम कर रहे हैं। विरोधियों को रखना नहीं, तानाशाही के माध्यम से देश को चलना ऐसी मानसिकता के साथ ये लोग बैठे हैं। देश सहित महाराष्ट्र में जो चल रहा है उसके खिलाफ हम जनता के बीच जाएंगे। वही इनका निर्णय करेगी।

अकोला सीट पर हम करेंगे विचार विमर्श
वंचित बहुजन आघाड़ी ने कांग्रेस को सात सीटों पर समर्थन देने का पत्र दिया है। इस पर बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा, हमने अपने आलाकमान से इस पर बात की है। अगर प्रकाश आंबेडकर सात सीटों पर कांग्रेस दे रहे हैं तो अकोला सीट पर समर्थन देने की बात हमने उन्हें बताई है। हालांकि, आखिरी फैसला वही लेंगे।
Powered By Sangraha 9.0