दक्षिण नागपुर पर शिवसेना के दावे को कांग्रेस ने किया खारिज

    22-Oct-2024
Total Views |
 
Congress
 (Image Source : Internet)
नागपुर:
दक्षिण नागपुर विधानसभा सीट (Assembly seat) को लेकर कॉग्रेस और शिवसेना के बीच पेंच फंसा हुआ है। शिवसेना लगातर दक्षिण नागपुर की सीट पर अपना दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस इसे छोड़ने को तैयार नहीं है। इसी बीच कांग्रेस ने उद्धव गुट को दो टूक कह दिया है कि, वह दावे को नहीं मानेंगे। विधायक अभिजीत वंजारी ने कहा कि, "यह सीट कांग्रेस की पारंपरिक सीट है। यहाँ से हमेशा कांग्रेस का उम्मदीवार जीतता आया है इसलिए हम सीट को नहीं छोड़ेंगे।"
 
सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए वंजारी ने कहा कि, "सभी पार्टियों को टिकट मांगने का हक़ है। भले ही वह सहयोगी पार्टी ही क्यों न हो। जिस विधानसभा में किस पार्टी की क्या स्थिति है यह जानना सबसे जरुरी है। अगर यह जानकार बटवारा होता है निश्चित महाविकास अघाड़ी की विदर्भ में अच्छे जीत मिल सकती है।"
 
उन्होंने आगे कहा, "दक्षिण नागपुर पारंपरिक तौर पर कांग्रेस की सीट रही है। जब से सीट बनी है तब से यहाँ से कांग्रेस की सीट रही है। कार्यकर्ता यही चाहते हैं हमारी सीट होने के कारण इसे कांग्रेस को ही मिलना चाहिए। उद्धव गुट की मांग पर वंजारी ने कहा कि, "राजनीति में इफ एंड बट होता नहीं है। सीधा है कौन लड़ेगा कौन नहीं लड़ेगा। यह साफ़ रहता है।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, हम आलाकमान से मांग करेंगे की वह विदर्भ की अधिकतर सीटों पर कांग्रेस का उम्मीदवार खड़ा हो।"