नागपुर में भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की! विद्यमान विधायक फिर से मैदान में

    21-Oct-2024
Total Views |
bjp candidet Devendra Fadnavis
(Image Source : Internet)

नागपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में नागपुर शहर की छह में से तीन सीटों पर पार्टी ने मौजूदा विधायकों को पुनः मौका दिया है, जिनमें प्रमुख नाम उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का है।

नागपुर में हाल की लोकसभा चुनाव में नितीन गडकरी ने जीत हासिल की, जो कि उनका लगातार तीसरा विजय था। वहीं, देवेंद्र फडणवीस लगातार छठी बार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। उन्होंने दो बार पश्चिम नागपुर और तीन बार दक्षिण पश्चिम नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। फडणवीस पिछले 25 वर्षों से विधान सभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और अब उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा तय की है।

भाजपा के दूसरे मौजूदा विधायक कृष्णा खोपड़े पूर्व नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार चुनाव लडऩे जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से इस क्षेत्र को छीनकर अपनी स्थिति को मजबूत किया है और पिछले तीन चुनावों में भारी मतों से जीत हासिल की है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की यह चौथी विधान सभा चुनाव है, जिन्होंने 2004 से 2014 तक कामठी निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार जीत दर्ज की थी। हालांकि, 2019 में उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला था, बाद में वह विधान परिषद के लिए गए थे। अब पांच साल बाद पार्टी ने उन पर फिर से विश्वास जताया है।

हिंगणा से उम्मीदवार बने समीर मेघे की यह तीसरी चुनावी लड़ाई है, जिनकी पिछली दो जीत चढ़ते मताधिक्य के साथ हुई थी। दक्षिण नागपुर के मौजूदा विधायक मोहन मते भी अपनी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने एक बार विधायक बनने के बाद फिर से 2019 में वापसी की।

भाजपा के नागपुर से एक और मौजूदा विधायक विकास कुंभारे की उम्मीदवारी पर निर्णय अभी लंबित है। कुंभारे ने तीन बार मध्य नागपुर से जीत हासिल की है, और यदि पार्टी ने उनके नाम पर विचार किया, तो यह उनकी चौथी चुनावी लड़ाई होगी। दूसरी ओर, आ. प्रवीण दटके जो अभी विधान परिषद के सदस्य हैं, यह उनकी पहली विधानसभा चुनाव होगा। भाजपा ने नागपुर में दिए गए पांच उम्मीदवारों में सभी अनुभवी चेहरे शामिल किए हैं, जिसमें एक भी नया चेहरा नहीं है।