नए साल के पहले दिन फूलों से सजाया गया साईं मंदिर

01 Jan 2024 16:59:20
 
sai-temple-adorned-with-flowers-on-the-first-day-of-the-new-year - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : नया साल सभी के लिए नई उम्मीदें लेकर आता है। नागपुर के वर्धा रोड स्थित ऐतिहासिक साईं मंदिर को साल के पहले दिन फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया। सजावट के लिए आकर्षक फूलों एवं रोशनाई का इस्तेमाल किया गया। मंदिर में प्रात: बाबा का अभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। दर्शन के लिए सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर खड़े थे। सभी ने एक एक कर बाबा के दर्शन किए। साल के पहले दिन साईं दर्शन करने के साथ संकल्प लेकर नागपुर वासियों ने सभी की सुख-समृद्धि की कामना की।
Powered By Sangraha 9.0