भिलाई में बढ़ रहे डेंगू के मरीज! निगम द्वारा जागरूकता की कोशिश

03 Aug 2023 16:16:23

Dengue patients are increasing in Bhilai Awareness efforts by corporation - Abhijeet Bharat
 
रायपुर: दुर्ग के भिलाई शहर में अचानक डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी देखि जा रही है। रोड नंबर चार पर डेंगू के चार मरीजों की पहचान होने से यह इलाका इस बिमारी के लिए हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। स्थिति चिंताजनक है क्योंकि इन में से तीन मरीजों का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जो लोकल ट्रांसमिशन की ओर इशारा करती है।
 
दुर्ग के पुराण आमापारा में एक साल का बच्चा संक्रमित पाया गया। इसी तरह भिलाई के शांति नगर में 25 साल का युवक और रोड फोर सेक्टर में एक 30 साल का युवक दोनों डेंगू के मरीज है। एक अधिकारी के अनुसार एक 56 वर्ष का व्यक्ति सेक्टर नौ में संक्रमित पाया गया।
 
डेंगू संक्रमित एडीज मच्छर से फैलता है। इसका खतरा बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं (खासकर गर्भवती) को अधिक है। रिपोर्ट का पहला मामला 21 जुलाई को दर्ज किया गया था जब एक 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल, सारे संक्रमित लोग स्वस्थ हो चुके है, लेकिन एडिज मच्छर यह बीमारी 300 मीटर के रेडियस में फैला रहा है। जिनकी प्रतिकारक शक्ति कम है उनके लिए यह गंभीर बात है। निगम ने डेंगू रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए 15,000 घरों का सर्वेक्षण किया। जनता को रोकथाम के बारे में शिक्षित करने के लिए मौखिक और लिखित रूप से भी जानकारी प्रसारित की जा रही है। एडीज मच्छरों की आबादी नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है।
Powered By Sangraha 9.0