(Image Credit : Yuotube)
नरक चतुर्दशी के अवसर पर आप फूलों की रंगोली बनाकर घर की शोभा को बढ़ा सकते हैं। फूलों से बनी रंगोली सुंदर होने के साथ ही कम समय में तैयार हो जाती है।

(Image Credit : Yuotube)
मान्यता अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली के रूप में नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है।
(Image Credit : Yuotube)
ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध कर उसके बंदीगृह में फंसी 16 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुक्त कराया था। तभी से नरक चतुर्दशी के रूप में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई।
(Image Credit : Yuotube)
इस दिन ख़ास तौर पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा करने से मनुष्य को याम लोक के दर्शन नहीं करने पड़ते।
(Image Credit : Yuotube)
देश के कुछ हिस्सों में इस दिन यम देवता की पूजा का भी विधान है। साथ ही लोग अपने पूर्वजों का भी स्मरण कर उनको समर्पित दीपक जलाते हैं।
(Image Credit : Yuotube)