Nagpur : अनिल देशमुख ने देवेंद्र फड़णवीस को फिर दी चुनौती, कहा- 'क्लिप हैं तो सार्वजनिक करो'

    26-Jul-2024
Total Views |
Anil Deshmukh again challenged Devendra Fadnavis
 (Image Source : Internet)
 
नागपुर :
महाराष्ट्र के मौजूदा और पूर्व गृह मंत्री आमने-सामने आ गए है। विदर्भ के इन दोनों नेताओ के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने एक बार फिर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को खुली चुनौती दी है। अनिल देशमुख ने कहा कि अगर फड़णवीस के पास क्लिप हैं तो उन्हें जनता के सामने लाना चाहिए।
 
क्या हैं अनिल देशमुख के आरोप?
 
देशमुख ने अपने द्वारा लगाए गए आरोपों को फिर दोहराते हुए कहा की 'उद्धव ठाकरे पर यह आरोप लगाने के लिए कहा गया था कि उन्होंने नगर निगम चुनावों के लिए पैसे लिए थे, और आदित्य ठाकरे पर यह आरोप लगाने के लिए कहा गया था कि दिशा सालियान के साथ बलात्कार किया गया और बालकनी से धक्का दिया गया। मैंने इसके लिए मना कर दिया। इसलिए मुझे जेल जाना पड़ा।' अनिल देशमुख के ये आरोप लगाने के बाद देवेंद्र फड़णवीस से इस बारे में सवाल किया गया। उस पर देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि मेरे पास क्लिप हैं।
 
क्या था देवेंद्र फड़णवीस का जवाब?
 
देशमुख के आरोपों के तुरंत बाद फड़णवीस नेभी पलटवार कर दिया। फड़णवीस ने कहा देशमुख पर आरोप हमारी सरकार के दौरान नहीं, बल्कि एमवीए के समय में लगे थे। मामला बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के सामने सुनवाई के लिए आया। चीफ जस्टिस ने अनिल देशमुख के खिलाफ एफआईआर कराई और फिर देशमुख जेल चले गए। 100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में अनिल देशमुख जेल से जमानत पर हैं। उन्हें दोषमुक्त नहीं किया गया है। अनिल देशमुख की ही पार्टी के लोगों ने मुझे ऑडियो रिकॉर्डिंग दी है। उद्धव ठाकरे, शरद पवार और सचिन वाज़े के बारे में क्या कहते हैं अनिल देशमुख? हम पर लगे आरोप पर वे क्या कहते हैं? मेरे पास इसका सबूत है। अगर मेरे पास समय हो तो मुझे इसका खुलासा करना होगा।' अगर कोई हर दिन झूठ बोलकर एक नैरेटिव स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, तो उन्हें एक बात ध्यान रखनी चाहिए, देवेंद्र फड़नवीस कभी भी बिना सबूत के कुछ नहीं बोलता हैं।
 
अनिल देशमुख ने फिर दी फड़णवीस को चुनौती!
 
देशमुख में कहा, 'मैं देवेंद्र फड़णवीस को चुनौती देता हूं कि उनके पास जो भी क्लिप हैं, उन्हें जनता के सामने लाएं। मैं जानता हूं कि उनके पास कोई क्लिप नहीं है। यदि उनके पास क्लिप हैं तो उन्हें सामने लाना चाहिए, मेरे पास जो सबूत हैं मैं सही समय आने पर उन्हें सामने लाऊंगा। तीन साल पहले, देवेंद्र फड़नवीस ने अपने सबसे करीबी व्यक्ति को मेरे पास भेजा। उस आदमी ने मेरी कई बार देवेन्द्र फडनवीस से बात करायी। अगर मैंने उस वक्त उनकी बात मान ली होती तो उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, अनिल परब मुसीबत में पड़ गए होते। साथ ही अनिल देशमुख ने देवेन्द्र फड़णवीस को चुनौती भी दी है कि अगर कोई क्लिप है तो उसे सामने लाएं। इस नई चुनौती पर क्या कहेंगे देवेंद्र फड़णवीस? क्या क्लिप सामने आएंगी? यह देखना महत्वपूर्ण होगा।